




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के हेल्थ सेक्टर से जुड़े बहुचर्चित Sarvodya Hospital Fraud Case में आरोपियों की पेंडिंग गिरफ्तारी मामले में SIT की रिपोर्ट माननीय अदालत में अभी तक नहीं आई है। कोर्ट ने इसी वजह से पेंडिंग रिपोर्ट का हवाला देते हुए अब मामले की सुनवाई 9 मई तय कर दी है। मालूम हो कि इससे पहले आरोपियों ने केस को ट्रांसफर करने की एप्लीकेशन लगाई थी जिसे मान लिया गया था। हालांकि शिकायतकर्ता द्वारा इस एप्लीकेशन के खिलाफ भी संबंधित अथॉरिटी को शिकायत दी गई थी।