Home International फिर Deport हुए पंजाबी USA पश्चात अब ऑस्ट्रेलिया से, आज रात दिल्ली...

फिर Deport हुए पंजाबी USA पश्चात अब ऑस्ट्रेलिया से, आज रात दिल्ली पहुंचेगी फ्लाइट, महिला भी शामिल, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाबियों (जो विदेशों में अवैध रूप से रह रहे हैं) पर बाहरी मुल्क शिकंजा कस्ते जा रहे हैं। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी गैर-कानूनी इमिग्रेंट्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है, जिसके तहत ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने आज 15 भारतीयों को डिपोर्ट करने के बाद वापस भेज दिया है। डिपोर्ट किए गए लोगों में सबसे ज्यादा पंजाबी हैं। जानकारी अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। इनमें कुल 11 पंजाबी हैं। डिपोर्ट किए गए पंजाबियों में 1 महिला और 10 पुरुष हैं। इसके अलावा 2 इमिग्रेंट्स तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड से हैं। इनकी फ्लाइट आज दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फिलहाल, डिपोर्ट किए गए पंजाबियों की विस्तार से पूरी जानकारी (डिटेल्स) सामने नहीं आई हैं कि वे किस गांव या शहरों के निवासी हैं।