Home International जालंधर पहुंचने पर अमेरिका के प्रख्यात अटॉर्नी डॉ. जसप्रीत सिंह का भव्य...

जालंधर पहुंचने पर अमेरिका के प्रख्यात अटॉर्नी डॉ. जसप्रीत सिंह का भव्य स्वागत

नितिन कोहली, टीनू और मेयर धीर समेत कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत

ब्यूरो: अमेरिका से आए प्रख्यात अटॉर्नी-एट-लॉ डॉ. जसप्रीत सिंह के जालंधर पहुंचने पर एक निजी होटल में उनके सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

समारोह में मुख्य रूप से जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पवन टीनू, जालंधर के मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, गुरचरण सिंह चन्नी, विक्की तुलसी और सौरव सेठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा आदमपुर हलके की पूरी नेतृत्व टीम सहित कई प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें चेयरमैन दलजीत सिंह मिन्हास, एडवोकेट चरणजीत सिंह शैरी, जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्य जसदयाल सिंह, अमरीक सिंह, सरबजीत हैप्पी, लखबीर सिंह, राज कुमार राजा (भोगपुर), पार्षद विक्की तुलसी, हरबीर सिंह निज्जर और राकेश बग्गा (भोगपुर) शामिल रहे।

समारोह में अमेरिका से आए मेहमान गैरी टुट्ट, कैले ट्रेसी और जावेद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. जसप्रीत सिंह की उपलब्धियों एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उनके जालंधर आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया।