




ब्यूरो: डिप्स नूरमहल में विद्यार्थियों के लिए एक शानदार समर स्विमिंग पूल एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न डिप्स शाखाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पूल पार्टी का मुख्य विषय बीट द हीट रहा, जिसने गर्मी के मौसम में बच्चों को ताजगी और आनंद से भर दिया।
छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को गर्मी से राहत दी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाया।