Home Education डिप्स स्कूल्स का शानदार प्रदर्शन — 85 से अधिक छात्रों ने हासिल...

डिप्स स्कूल्स का शानदार प्रदर्शन — 85 से अधिक छात्रों ने हासिल किए 90% से ऊपर अंक

ब्यूरो: डिप्स स्कूल्स ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथ अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं के परिणामों में 85 से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर मैनेजिंग डायरेक्ट तरविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

सीएओ रमनिक सिंह, सीएओ जशन सिंह, सीईओ मोनिका मांडोत्रा तथा डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. रोमिला शर्मा ने भी डिप्सियन्स के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। विद्यार्थी अपनी नई शैक्षणिक यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हैं।

डिप्स स्कूल्स एक बार फिर यह सिद्ध करने में सफल रहा है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।