





ब्यूरो: हंसराज महिला महाविद्यालय के मल्टीमीडिया विभाग के मल्टीमीडिया क्लब ने एच.एम. वी. स्किल्ड कोर्स हब के सहयोग से, ‘वेब एप्लीकेशंस : मेजर प्रोजेक्ट’ शीर्षक से 30 घंटे का एक छोटा, वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कोर्स के दौरान छात्राओं को आधुनिक वब डेवलपमेंट की व्यावहारिक ट्रेनिंग प्रदान की गई, जिसमें वेबसाइट निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके आइडिया को वास्तविक वेब एप्लीकेशंस में परिवर्तित करने के लिए सक्षम बनाना था। इसमें रिस्पॉन्सिव इंटरफेस डिज़ाइन, फ्रंटएंड, बैकएंड तथा डेटाबेस इंटीग्रेशन के साथ-साथ पोर्टफोलियो के लिए तैयार प्रोजेक्ट डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।