बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के जाने माने स्पोर्ट्स प्रमोटर गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू) का गत 7 अप्रेल को अकस्मात निधन हो गया है। उनके स्वर्गवास से जहां परिवार में वहीं स्पोर्ट्स फ्रैटर्निटी मे शोक की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, पंजाब & सिंध बैंक से सेवनिवृत्त थे और स्पोर्ट्स सचिव के पद पर आसीन रहे हैं, सुरजीत हॉकी सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व चीफ PRO रहें हैं, जिमखाना क्लब के 1990 से सदस्य थे, पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 1995 से सदस्य रहे हैं तथा बाठला मैरिज कंसलटेंट चला कर पिछले 20 वर्षो से लोगों का घर जोड़ कर आशीर्वाद हासिल कर रहे थे।
वह अपने पीछे पत्नी बलविंदर कौर बाठला (डॉली), बेटा सिमरदीप सिंह बाठला, बहु सिफ़त कौर, बेटी तान्या (प्रख्यात एंटरटेनमेंट एंकर), दामाद सोहिम टक्कर, दोहता ताहिमवीर सिंह को छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार कल यानी 9 अप्रेल को दोपहर 12 बजे GTB नगर (मॉडल टाउन) श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ परिवार संग संवेंदनाएं प्रकट करता है और परमात्मा से परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है। वहीं शहर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने परिवार संग दुःख व्यक्त किया।