




बयूरो : जालंधर में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। ताजा घटनाक्रम ने अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी अनुसार, डीपीएस स्कूल, मायर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई है। मेल में दावा किया गया है कि स्कूलों को निशाना बनाया जाएगा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं, इसी ईमेल में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। मेल भेजने वालों ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया है और इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।