Home Education दुर्गा अष्टमी पर द नोबेल स्कूल में हुआ कन्या पूजन

दुर्गा अष्टमी पर द नोबेल स्कूल में हुआ कन्या पूजन

ब्यूरो: चेत्र नवरात्र के मौके पर द नोबेल स्कूल में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें नवदुर्गा के प्रतीक रूप में कन्याओं का पूजन कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के नौ रूपों की भव्य आरती और पूजन से हुआ,जिसमें किंडर गार्डन की कन्याओं का पूजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन प्रो.सी.एल.कोछड़,मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर और अन्य शिक्षकों ने सभी कन्याओं के पैर पखारे और देवी स्वरूप कन्याओं का विधि विधान पूजन करते हुए उनको रोली-टीका लगाया। स्कूल के चेयरमैन द्वारा सभी कन्याओं को भोजन और उपहार भेंट किए गए। इस दौरान कन्याओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण कर विद्यालय में भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया।