Home Punjab जालंधर (Exclusive) : गिरफ्तार नहीं सिर्फ पूछताछ में शामिल किया गया है...

जालंधर (Exclusive) : गिरफ्तार नहीं सिर्फ पूछताछ में शामिल किया गया है DIPS स्कूल के मालिक तलविंदर राजू को : DSP जलालाबाद

इसी मामले में पहले से जालंधर कमिश्नरेट में दर्ज है दूसरी पार्टी पर FIR

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के प्रख्यात DIPS ग्रुप के मालिक तलविंदर सिंह राजू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बारे जब DSP जलालाबाद से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्हें पूछताछ में शामिल कर अब वापिस भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जालंधर कमिश्नरेट में इसी मामले में पहले से एक FIR दर्ज है। यह मामला सिर्फ क्रॉस किया गया है और तलविंदर सिंह राजू को पूछताछ हेतु शामिल किया गया है।