





बयूरो : बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके पश्चात जिला अमृतसर प्रशासन द्वारा स्पैशलिस्ट डाक्टरों पर आधारित एसआईटी बनाई गई। बीते माह एसआईटी में अपनी रिपोर्ट सबमिट की। जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि वरिंदर घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से हुई है।