






कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया जिसमे रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता थी जिसमे भिन्न छात्रों ने कहिब जीता इसके इलावा छात्रों ने गीत, मॉडलिंग, बॉलीवुड डांस, कोरियोग्राफी, भंगड़ा कर कार्यक्रम में चार-चाँद लगाए। फेयरवेल के विजेताओं में मिस्टर फेयरवेल का ख़िताब अश्वनी को , मिस फेयरवेल का ख़िताब रिचा को, को मिला। प्रिंसिपल डॉ अलका गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके प्रयासों के लिए संकाय और छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए ध्यान केंद्रित करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।