Home Punjab जालंधर: बंद होगा आदमपुर एयरपोर्ट, करीब 8 महीनो के लिए, पढ़ें व...

जालंधर: बंद होगा आदमपुर एयरपोर्ट, करीब 8 महीनो के लिए, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश के 4 बड़े एयरपोर्ट जिनमें पंजाब का आदमपुर एयर बेस, जोधपुर, श्रीनगर और पुणे पर रनवे की मरम्मत के कारण उड़ानें कुछ समय के लिए बंद की जाएंगी। इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) ने इन एयरपोर्ट पर चरणबद्ध तरीके से रनवे रीकार्पेटिंग की योजना बनाई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पंजाब के जालंधर अधीन आते आदमपुर एयर बेस पर उड़ानें साल के आखिर तक करीब 8 महीने तक बंद रहने की संभावना है। इन 4 एयरपोर्ट में यह सबसे लंबे समय तक बंद रहने वाला एयरपोर्ट होगा। यह एयरपोर्ट सिर्फ सिविल फ्लाइट्स के लिए ही इस्तेमाल नहीं होते, बल्कि मिलिट्री के नजरिए से भी बहुत जरूरी हैं। डिफेंस फ्लाइट्स और फाइटर जेट्स की सेफ्टी पक्का करने के लिए रनवे को हाई टेक्निकल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से मेंटेन करना जरूरी है। सरकार ने फ्लाइट्स में कटौती और रीरूटिंग को देखते हुए पहले ही ‘NOTAMs’ जारी कर दिए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वह किसी भी परेशानी से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक कर लें।