





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में आज यानी सोमवार को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट विश्व कप जीती भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर इशान किशन पहुंचे जिनका वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अश्वन भल्ला ने इशान किशन को विश्व कप जीतने के लिए बधाई दी व उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान विशेष तौर पर लविश ओबेरॉय व निखिल मौजूद रहे।