





बयूरो : जालंधर के सईपुर इलाके में छत पर खेल रहे 2.5 वर्षीय मासूम के साथ मोहल्ले के ही रहने वाले व्यक्ति ने कुकर्म की कोशिश की है। जैसे ही एक अन्य बच्चे ने नीचे जाकर शोर मचाया तो 1 व्यक्ति तुरंत छत पर गया और आरोपी की हरकतें देख कर दंग रह गया। उक्त व्यक्ति ने आरोपी का विरोध किया तो उसने विरोध कर रहे व्यक्ति से हाथापाई शुरू कर दी। जहां से लोगों ने उसे ढूंढ कर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। स्थानिय निवासियों ने बताया कि 2.5 वर्षीय बच्चा छत पर खेल रहा था। वह खुद नीचे आंगन में लेटा हुआ था कि छत से 1 बच्चा आया जिसने गंदा अंकल-गंदा अंकल का शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे ही बच्चे ने उसके पास आकर छत की तरफ इशारा किया तो वह तुरंत छत पर पहुंचा जहां उसने देखा कि मोहल्ले का ही 1 व्यक्ति 2.5 वर्षीय बच्चे का मुंह पकड़ कर अपना PRIVATE PART मासूम के मुंह में डाल रहा था। उक्त व्यक्ति ने आरोपी का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और हाथ छुड़वा कर भाग गया। जैसे ही व्यक्ति ने शोर मचाया तो पीड़ित बच्चे की मां और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। सारी बात का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पार्क से ढूंढ निकाला और उसकी जम कर छित्तर परेड की व पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर गाड़ी में बिठाया और चौकी ले गए। उधर घटना के बाद आरोपी की पत्नी भी सामने आई जिसने पति की गलती मानी और माफ करने की गुहार लगानी लगी।