





बयूरो : पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत आज जालंधर में एक और निर्णायक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत गांव जमशेर में एक बदनाम नशा तस्कर से संबंधित गैर-कानूनी तरीके से पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि यह गैर-कानूनी निर्माण जेम्स उर्फ साबी, निवासी गांव जमशेर खास पत्ती गिलां का था, जो कि जलंधर कमिश्नरेट के थाना सदर के अधिकार क्षेत्र में है। जेम्स उर्फ साबी एक बदनाम नशा तस्कर था, जिसके खिलाफ पहले ही एन.डी.पी.एस. एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज थे। वह कपूरथला जेल में बंद था और बीमार होने के कारण इलाज के दौरान अमृतसर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस पते पर उसकी पत्नी सत्या देवी और उसका बेटा करन रह रहे हैं, जिनके खिलाफ भी थाना सदर कमिश्नरेट जालंधर में 1-1 मुकदमा दर्ज है।
उन्होंने दोहराया कि नशे से संबंधित किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिले में नशे की तस्करी को रोकने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयां आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी।