





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और राजन अंगुराल की दादी कृष्णा देवी पत्नी स्व. चलासु राम गत 1 मार्च 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में जा विराजे थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रस्म किरिया आज यानी 9 मार्च 2026 दिन सोमवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक संत रसीला आश्रम (कुटिया), नजदीक शेर सिंह पुली, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग, बस्ती दानिशमंदा, जालन्धर में सम्पन्न होगी। गोलमाल न्यूज़ द्वारा प्रभु परमात्मा के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।