









ब्यूरो : जालंधर के 66 फ़ीट रोड पर न्यू कलगीधर एवेन्यू में नारायण चौक नजदीक सांजी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दहशरा पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इलाकानिवासियों ने रावण, मेघनाद व कुम्भकरण कर पुतले जला कर बदी पर नेकी की जीत का संदेश दिया। सारा इलाका जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।







