





बयूरो : भारत ने T 20 अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड कप फाइनल क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 1 ओवर शेष रहते 96 रनो से करारी मात देकर लगातार दूसरी तो कुल तीसरी बार विश्व विजेता बना है। घर पर जीतने व कप डिफेंड करने वाली भारत पहली टीम बन गई है।
टॉस जीत कर न्यूज़ीलैड ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत के दोनो ओपनर सहित तीसरे नंबर तक के बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी मारी। अभिषेक के 52, संजू के 89 व इशान किशन के 54 तथा शिवम दुबे के 8 गेंदो पर 26 की बदौलत भारत ने कुल 255 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया।
न्यूज़ीलैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी मैच में नहीं दिखा। टिम ने 52 रनो की व कप्तान मिचैल सेंटनर ने 43 रन बनाए। जहां जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए वहीं अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट लिए। हार्दिक, वरुण व अभिषेक ने 1-1 विकेट लिए। न्यूज़ीलैंड के आधा दर्जन से अधिक बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नहीं छू सके। अर्शदीप सिंह को छोड़ कर सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए और कड़े व बड़े मुकाबले को भारत ने जीत लिया।