





बयूरो : जालंधर के गोराया में उस समय दहशत फैल गई जब नेशनल हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास 1 तेंदुआ देखा गया। राहगीरों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी जिसके बाद मौके पर रेंज अधिकारी टीम संग पहुंचे। इस मौके पर रेंज अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि राहगीरों ने नेशनल हाईवे पर तेंदुए को घूमते देखा था, जिसके बाद वह घायल हालत में गोराया के रेडियो स्टेशन के सामने हाईवे पर बने खाले पर पड़ा हुआ था।
जब तक विभाग की टीमें मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक तेंदुए को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में डर का माहौल है। मरे हुए तेंदुए को पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद फिल्लौर में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।