बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तिय वर्ष 2025–26 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहिंदर भगत ने इसे जनहितैषी और विकास को गति देने वाला बजट बताया है।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किया गया यह बजट पंजाब के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार “बदलता पंजाब” के विजन को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मोहिंदर भगत ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का फैसला महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री माताएं बेटियां सत्कार योजना के तहत सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।
मोहिंदर भगत ने कहा कि यह बजट पंजाब की तरक्की और आम जनता की भलाई को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।