पंजाब देश का पहला राज्य जिसने महिलाओं को दी ‘सम्मान राशि’- दीपक बाली
महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य की जनता से किए गए वादों और गारंटियों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर लागू करना है ताकि आम लोगों को उसका वास्तविक लाभ मिल सके।
दीपक बाली ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के भीतर ही अपनी पांचवीं गारंटी को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में सरकार ने आधिकारिक तौर पर “मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना” की शुरुआत की है, जो राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।
दीपक बाली ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर करना है। यह सहायता सीधे महिलाओं को दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
दीपक बाली ने कहा कि महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना” के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना एक अनोखी और दूरदर्शी पहल है। उनके अनुसार पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने इस तरह की योजना लागू कर महिलाओं को हर महीने प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।
दीपक बाली ने कहा कि यह योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा साबित होगी। इससे महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाता है तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की जीवनशैली में भी सुधार देखने को मिलता है।
दीपक बाली ने कहा कि “मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना” केवल आर्थिक सहायता देने की योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को समाज में समान अवसर देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई योजनाओं और नीतियों पर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
दीपक बाली ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाएं और नीतियां इसी दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित की नीति के साथ काम कर रही है और भविष्य में भी जनता से किए गए हर वादे को इसी तरह पूरा करती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप आने वाले समय में पंजाब सामाजिक और आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनेगा तथा राज्य के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।