





बयूरो : मशहूर पंजाबी इन्फ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में नैंसी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या की जिम्मेदारी बड़े ग्रुप ने ली है और पोस्ट शेयर कर चेतावनी भी दी है। पंजाबी इन्फ्लुएंसर और पेशे से नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या को लेकर नया दावा सामने आया है। दरअसल, गैंगस्टर आकाश हरिके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि नैंसी धर्म के खिलाफ बयान देती थी, इसलिए उसे मार दिया गया। हालांकि, गोलमाल न्यूज़ इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
जानकारी अनुसार, 2018 में कनाडा जाने के बाद से ही नैंसी ग्रेवाल कई विवादों में घिरती रही थी। सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर तीखी टिप्पणियां करने की वजह से वह लगातार चर्चा में रहती थी। खासकर कनाडा के कुछ गुरुद्वारों में खालिस्तान समर्थकों के कब्जे को लेकर वीडियो साझा करने के बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी।