ब्यूरो: कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की महिला नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया।
कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं ।
जानकारी के मुताबिक, नैन्सी ग्रेवाल खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की आलोचना करती रहती थीं। सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी बातें रखतीं। अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी अपने वीडियो के जरिए करती थीं। पंजाब में कई नेताओं के विरोध में भी उन्होंने अपनी बात रखी।