




बयूरो : जालंधर से पिछले 24 घंटे में दूसरी बड़ी फायरिंग की वारदात घटने की सूचना सामने आई है। जानकारी अनुसार आज देर शाम करीब पौने 10 बजे मोता सिंह नगर स्तिथ Vardaan Medical Centre पर एक बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहने हुए करीब 3 से 4 राउंड फायर किए हैं। जिसकी पुष्टि खुद मौके पर पहुंचे DCP मनप्रीत ढिल्लों ने की। उन्होंने बताया कि प्रथम जानकारी देते हुए मालिक डॉक्टर ने किसी भी तरह की थ्रेट कॉल या दुश्मनी से इंकार किया है। जल्द FIR दर्ज कर CCTV कब्जे मे लेकर उचित जांच की जाएगी।