Home Education डिप्स करोलबाग — सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

डिप्स करोलबाग — सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

ब्यूरो: डिप्स करोलबाग आज केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि उपलब्धियों का उज्ज्वल इतिहास और भविष्य की अटूट संभावनाओं का प्रतीक बन चुका है। यहाँ से निकलने वाले प्रत्येक डिप्सियन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि शिक्षा में गुणवत्ता, संस्कार और समर्पण का संगम हो, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है।

डिप्स के होनहार पूर्व विद्यार्थियों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनन्या शर्मा, रचित पुरी, नवरीत कौर और प्रिया ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर तकनीकी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। आस्था शर्मा डी.सी. ऑफिस में इन्वेस्टिगेटर के रूप में प्रशासनिक क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं।

चिकित्सा जगत में डॉ. अशानदीप कौर एम.डी. रेडियोलॉजिस्ट के रूप में मानवता की सेवा कर रही हैं, यशस्वी मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं, जबकि डॉ. चेतना और निष्ठा शर्मा शोध क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

वित्त एवं प्रबंधन क्षेत्र में तनिष गुप्ता सीए, आकाशदीप कौर सीए और तरनदीप (कनाडा) सीए के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। नूरदीप कौर यूएसए में बैंकिंग सेक्टर में अपनी सेवाएं दे रही हैं, वहीं संदीप सिंह एप्पल, कनाडा में मैनेजर के पद पर कार्यरत होकर डिप्स का नाम वैश्विक मंच पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

इन शानदार उपलब्धियों ने डिप्स करोलबाग को अभिभावकों और समाज के बीच उत्कृष्ट प्लेसमेंट और गुणवत्ता शिक्षा की मिसाल बना दिया है।

डिप्स करोल बाग के प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने गर्व से कहा कि “हमारे एक्स-डिप्सियंस हमारी असली पूँजी हैं। उनकी सफलता ही हमारी सच्ची उपलब्धि है।”

संस्थान के एम.डी. तरविंदर सिंह ने भावुक शब्दों में कहा, “डिप्स एक परिवार है, और हमारे विद्यार्थी इस परिवार की शान हैं। उनकी हर सफलता हमारे लिए उत्सव के समान है।”

आज डिप्स करोलबाग समाज में प्रेरणा, उत्कृष्टता और विश्वसनीयता का पर्याय बन चुका है। यह संस्थान न केवल करियर बनाता है, बल्कि व्यक्तित्व गढ़ता है, संस्कार देता है और सपनों को साकार करने की शक्ति प्रदान करता है।

निस्संदेह, डिप्स करोलबाग शिक्षा जगत में एक चमकता हुआ सितारा है, जो निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है और समाज के लिए आदर्श स्थापित कर रहा है।