Home Punjab जालंधर से बरनाला पहुंचे अश्वन भल्ला, बोले – 28 को राहुल गांधी...

जालंधर से बरनाला पहुंचे अश्वन भल्ला, बोले – 28 को राहुल गांधी की रैली AAP, BJP व SAD की जड़ें हिला देगी, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के युवा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला अपने समर्थकों सहित 28 फरवरी को बरनाला में होने वाली राहुल गांधी की रैली हेतु बरनाला पहुंच गए हैं। उनकी हाई कमान की ओर से बाकायदा जिम्मेवारी दी गई है। रैली स्थल का अपने साथी हनी जोशी, सूक्खा शेरगिल आदि संग जायजा लेने दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

अश्वन भल्ला ने कहा कि 28 को होने वाली राहुल गांधी की बरनाला रैली आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल की जड़ें हिला देगी। उन्होंने बताया कि इस रैली में बहुत बड़ी तादाद में मनरेगा वर्कर पहुंच रहें हैं जो आगामी समय में सीधे सीधे आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी का बॉयकॉट कर कांग्रेस का समर्थन करेंगे। वहीं मनरेगा वर्करों के अतिरिक्त हजारों कांग्रेसी वर्कर शमूलियत करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी को सुन कर वर्करों में जोश भरेगा और आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाने में अहम योगदान देंगे।