




बयूरो : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने C.G.S.T के एडिशनल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर PPR मार्केट स्थित मेजर रियल एस्टेट के ऑफिस में रेड के दौरान CGST टीम को बंधक बनाने के आरोप में मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि गत दिनों CGST टीम ने PPR मार्किट नजदीक मेजर रियल एस्टेट पर रेड की थी, जहां अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप लगे थे। जिसकी शिकायत की गई थी और अब FIR दर्ज कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मेजर सिंह कॉलोनाइज़र होने के साथ-साथ पहले कांग्रेस, भाजपा व अब AAP पार्टी से जुड़े नेता हैं। उनकी पत्नी पार्षद भी रह चुकी हैं। वह कॉलोनी काटने के अतिरिक्त दाना-पानी तथा बैकयार्ड नामक रेस्टॉरेंट, इम्मीग्रेशन व रियल एस्टेट जैसे कारोबार चलाते हैं। अब देखना होगा कि क्या यह FIR सिर्फ दिखावे को की गई है या इसमें जालंधर पुलिस कोई गिरफ्तारी भी करेगी। क्यूंकि एक तरफ केंद्र सरकार से संबंधित सरकारी विभाग व उसके अधिकारी हैं तो दूसरी तरफ सत्ताधारी AAP पार्टी के नेता व उनका कुनबा है।