







बयूरो : जालंधर के अधीन आते देहाती इलाके में पड़ते एक NRI परिवार के घर पर गत देर रात फायरिंग की घटना की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार भोगपुर के पास स्थित गांव भटनूरा लुबाना में अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।