







बयूरो : सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस में आयोजित 15वीं सरदारनी मनजीत कौर मेमोरियल वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित करवायी गयी।


व्यक्तिगत वर्ग में सीटीआईएमटी के गणेश को पुरुष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा 800 मीटर और 4×100 मीटर रिले में रजत पदक जीते। महिला वर्ग में एमके कॉलेज की सरोज देवी ने शॉट पुट , जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में तीन स्वर्ण पदक जीतकर तथा 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।