







बयूरो : जालंधर की पीपीआर मार्केट के नजदीक फ्लैटों में बने Major Real Estate व Major Times के दफ्तर में गत देर रात्रि उस वक्त हलचल सी मच गई जब सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने वहां रेड की। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वहां पर तैनात बाऊंसरों द्वारा एक स्थानीय नेता (जो कई राजनीतिक पार्टियां बदल चुका है और एक RTI एक्टिविस्ट के साथ हाथापाई के बाद चर्चा में आया था) के इशारे पर, जीएसटी कर्मियों को अंदर ही रोक लिया और बाहर से ऑफिस का शटर बंद कर दिया।
सूत्रों अनुसार, संबंधित नेता का नाम इससे पहले भी कॉलोनियां (अवैध) काटने के मामलों में सामने आता रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यालय में मौजूद बाउंसरों ने टीम को बाहर निकलने से रोका। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से बंधक बनाए गए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।