








बयूरो : जालंधर के मशहूर Mariton होटल में पार्टनरों मरवाहा व दुआ के बीच हुए विवाद जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था, लगातार नए मोड़ ले रहा है और इसमे रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जहां इस मामले में यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पार्टनर मरवाहा ने दुआ की बेटी द्वारा प्रेस वार्ता पश्चात होटल की लिफ्ट का एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि दुआ के बेटे उमेश दुआ ने खुद को ही चोट पहुंचाई। उनके अनुसार यह सब क्रॉस केस दर्ज करवाने के उद्देश्य से किया गया लग रहा है। जारी वीडियो में एक व्यक्ति (उमेश दुआ) लिफ्ट में अकेला दिखाई देता है और दरवाजा बंद होने के बाद वह अपने सिर पर खुद ही नुकीली वस्तु से वार करता नजर आता है।