








बयूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर द्वारा हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी ने पंजाब के युवा नवोन्मेषकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त और प्रेरणादायक मंच प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पंजाब तथा स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के सहयोग से संपन्न हुआ।
नोडल प्रभारी प्रधानाचार्य सुखदेव लाल बब्बर तथा कार्यक्रम समन्वयक हरजीत कुमार बावा और हरिदर्शन सिंह की देखरेख में विषय-विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया। मौलिकता, व्यावहारिक उपयोगिता एवं प्रस्तुति कौशल को मूल्यांकन के प्रमुख मानदंड बनाया गया।