








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : नोबेल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सी. एल. कोछड़ रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर, कक्षा 12 की इंचार्ज मनप्रीत कौर तथा कक्षा 11 की इंचार्ज परमिंदर कौर और नेहा मल्होत्रा सहित विद्यालय के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।