Home Crime जालंधर: FIR होटल MARITON व DUA SANITARY के मालिक यश दुआ सहित...

जालंधर: FIR होटल MARITON व DUA SANITARY के मालिक यश दुआ सहित करीब आधा दर्जन पर IPC की धारा 295-A अधीन, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर–फगवाड़ा रोड पर स्थित होटल MARITON के पार्टनरों के बीच हुए होटल लॉबी में हाथापाई विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में होटल के 5% के पार्टनर यशपाल दुआ सहित गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ व कुछ अज्ञात के खिलाफ IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि 36% के मालिक डा. परमजीत मरवाहा की प्रेस वार्ता पश्चात आज यानी 14 फरवरी को दुआ पक्ष ने भी प्रेस वार्ता रखी थी लेकिन FIR दर्ज होने पर उन्होंने फिलहाल उसे रद्द कर दिया है।

होटल मैरिटोन के एम.डी. डा. परमजीत सिंह मरवाहा (जिन्हें वायरल हुई वीडियो में घसीटते हुए लेकर जाने और उनकी उतारी गई पगड़ी का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है) ने उक्त विवाद संबंधी मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया था कि होटल मेरिटन के वह एम.डी. हैं और उनके अलावा 5 पार्टनर और हैं, जिनमें इंद्रजीत सिंह, गौतम कुकरेजा, तरणजीत कौर, इंद्रपाल सिंह और यशपाल दुआ आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा था कि यश दुआ होटल में सिर्फ 5% का पार्टनर है जो कि अक्सर ही होटल के अन्य पार्टनरों से विवाद करता रहता है और होटल में अपनी मनमर्जी इतनी करता है, जैसे वह 100% का मालिक हो। मरवाहा ने कहा कि उनकी होटल में 36% की हिस्सेदारी है और उनके समेत होटल के 80% तक के मालिक एक तरफ हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात होटल में चल रहे एक समारोह को चैक करने के बाद जब वह लिफ्ट से बाहर आ रहे थे तो इस दौरान यश दुआ और उसके भाई गुलशन दुआ ने उनके साथ विवाद करते हुए उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दीं। दोनों ने उन पर व उनके बेटे पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया और उन्हें घसीटने लगे व उनकी पगड़ी भी उतार दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव कर सिविल अस्पताल में पहुंच कर एम.एल.आर. कटवाई और पुलिस को सूचित किया।