Home Crime जालंधर: बड़ी घटना! पूर्व MLA के घर के बाहर से शीशे तोड़...

जालंधर: बड़ी घटना! पूर्व MLA के घर के बाहर से शीशे तोड़ पुलिस ने गाडी से बरामद किए हथियार, कुछ युवक काबू, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के नजदीक एक बड़ी घटना सामने आई है जहां सुरक्षा में बड़ी चूक हुई बताई जा रही है लेकिन गनीमत रही कि समय रहते हथियारों के साथ कुछ युवकों को राउंड अप कर लिया गया और बड़ी घटना टल गई है। जानकारी अनुसार पुलिस ने सफेद बोलीनो कार में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए और कार में मौजूद कुछ युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई समय रहते हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर युवकों की कार के शीशे तोड़े गए और अंदर से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सील कर कार्रवाई की। गौरतलब है कि 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा तय है और पहले ही धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में भाजपा नेता के घर के बाहर हथियारों के साथ संदिग्ध गतिविधि की खबर ने पुलिस की सतर्कता को और बढ़ा दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले में कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवकों का मकसद क्या था और क्या किसी बड़े सुरक्षा खतरे की साजिश रची जा रही थी।