





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा कार्ड तैयार कर लोगों को योजना का लाभ दिया गया।
नितिन कोहली ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करवाया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए।