




बयूरो : चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूत्रों अनुसार धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने सचिवालय परिसर की घेराबंदी कर अंदर मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों को एहतियातन बाहर निकाल लिया बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के कई शहरों में शिक्षण संस्थानों को ऐसी ईमेल मिली थी जिसके पश्चात उनके परिसर खाली करवाए गए थे। उस समय भी अभिभावकों में दहशत देखी गई थी।