




बयूरो: जालंधर के वेस्ट हल्के से बड़ी खबर आ रही है जहां गोली चलने की सूचना है। जानकरी अनुसार भाजपाई पार्षद व नगर निगम में नेता विपक्ष मंजीत सिंह टीटू के उजाला नगर में रहते भांजे के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। इस बारे उन्होंने बताया कि कारोबार में घाटे पड़ने के चलते उसने यह कदम उठाया। गोली युवक ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई। युवक की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। घायल अवस्था में युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस को इस बारे सूचना दे दी गई है।