Home Crime जालंधर: दिन दिहाड़े पुलिस लाइन रोड से पत्रकार की Brezza गाडी चोरी,...

जालंधर: दिन दिहाड़े पुलिस लाइन रोड से पत्रकार की Brezza गाडी चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में वरिष्ठ पत्रकार की पुलिस लाइन रोड से Brezza गाडी चोरी होने की बुरी खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार वरिष्ठ पत्रकार नरिंदर गुप्ता की ब्रेजा कार नंबर PB-08-EY-0917 चोरी हो गई है। पत्रकार नरिंदर गुप्ता ने बताया कि वीरवार को मौका ए वारदात पर वह दोपहर में किसी काम से गए थे।

नरिंदर गुप्ता के मुताबिक उन्होंने अपनी ब्रेजा कार नंबर PB-08-EY-0917 को होटल प्रेसीडेंट के सामने पुलिस लाइन रोड पर खड़ी की थी। आधे घंटे बाद जब वे लौटकर आए तो, देखा उनकी कार नहीं है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से पता किया तो उनकी कार ट्रैफिक पुलिस ने नहीं उठाई थी।

इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। नरिंदर गुप्ता ने थाना नवी बरादारी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी ब्रेजा कार दोपहर में चोरी हुई है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौका ए वारदात के आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच में जुट गई है।

इस बारे थाना नवी बारादरी की प्रभारी SI अंजू ने पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें फिलहाल पुलिस लाइन रोड से गाडी रंजीत नगर रोड से लाडोवाली रोड पर जिलाधीश कार्यालय की ओर जाती (मुड़ती) पाई गई है। जल्द गाडी ट्रेस कर चोरों को भी काबू कर लिया जाएगा।