





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : मॉडल टाउन इलाके में केएफसी के समीप स्थित श्री सिल्वर शोरूम में गत देर रात्रि अचानक आग लगने की सूचना मिली है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।