






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात को नितिन कोहली ने अत्यंत सकारात्मक, प्रेरणादायक और भविष्य के लिए उम्मीदों से भरी हुई बताया। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा न केवल एक अनुभवी और समझदार प्रशासक हैं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता भी हैं, जिनकी सोच और कार्यशैली हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देती है।