






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के हॉस्पिटेलिटी लवर्स के लिए खुशखबरी है। जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड़ पर कंटरी-ईन होटल का आज शुभारम्भ किया गया। कंटरी-ईन होटल में रूम से लेकर पार्टी हॉल, किट्टी हॉल, जिम, स्काई बार सहित उच्च स्तरीय सुविधाएं जालंधवासियों को मिलेंगी। उद्घाटन समय आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, वरिष्ठ भाजपा नेता तेजिंदर बिट्टू सेंट्रल हल्के के पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी, राजेश विज, एसीपी परमिन्द्र सिंह, बिल्डर अमजद खान, राकेश चड्डा रिंकू, जतिन्द्र सिंह जॉनी व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जालंधर फगवाड़ा हाइवे पर नए खुले होटल कंटरी-ईन के सुभाष महेन्द्रू व गगन महेन्द्रू ने बताया कि इसमें 50 रूम, 200 लोगों की क्षमता वाला शानदार पार्टी हॉल, मैरिजेस के लिए स्पैशल ओपन एरिया, किट्टी हॉल, रेस्तरां और बार उपलब्ध है।
सुभाष महेन्द्र व गगन महेन्द्र ने बताया कि कस्टमर्ज़ के लिए खासकर 7वीं फ्लोर पर आकर्षक स्काई बार तैयार किया जा रहा है। जहां 7वीं मंजिल पर बैठ कर शहर का शानदार व्यू और साथ में अपने पसंदीदा व्यजंन का लुत्फ उठा सकेंगे।
एक सवाल के जवाब में सुभाष महेन्द्रू व गगन महेन्द्र ने बताया कि होटल में ए-क्लास जिम सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। सुभाष महेन्द्र, गगन महेन्द्र ने बताया कि कंटरी-ईन होटल प्रबंधन शुरूआत से ही कस्टमर्ज़ की जरूरत को ध्यान में रख कर ही काम करता है। इसलिए कंटरी-ईन कस्टमर्ज में भरौसेमंद ब्रांड बन चुका है। इसके अतिरिक्त होटल में उच्च स्तरीय शैफ की टीम द्वारा तैयार व्यंजन ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।