






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (RPO) यशपाल ने आम लोगों को बताया कि एमिनेंट मॉल, गुरु नानक मिशन चौक, लाजपत नगर, जालंधर में स्तिथ पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) को शिफ्ट किया जा रहा है और इसे Saffron Tower जीटी रोड, परागपुर, जालंधर में पहले से चल रहे PSK (पीएसके) के साथ मिलाया (विलय किया) जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट सेवाओं को आसान बनाने के लिए उठाया है।