Home Crime जालंधर : किडनी कांड की सुनवाई आज तो हाल ही में दर्ज...

जालंधर : किडनी कांड की सुनवाई आज तो हाल ही में दर्ज FIR में गिरफ्तारी लंबित, डा. राजेश अग्रवाल व डा. संजय मित्तल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्या पुलिस माननीय कोर्ट के आदेशों की करेगी पालना ?, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : 2015 में चर्चा में आए किडनी कांड की फाईलें अब दोबारा खुलने लगी हैं क्यूंकि इससे सम्बंधित लंबित केस STATE OF PUNJAB vs JUNAID AHMED KHAN में आज यानी कि 9 जनवरी (शुक्रवार) को सुनवाई होनी है। इस केस में विवादित सर्वोदय अस्पताल के डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. संजय मित्तल सहित अन्य भी आरोपी हैं। इस मामले में पिछली सुनवाई गत 2 जनवरी 2026 को हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यह मामला 10 साल पुराना हो चुका है, इसलिए अब केस में बिना ठोस वजह कोई तारीख़ आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

वहीं जानकारी अनुसार हाल ही में माननीय कोर्ट के आदेशों पर थाना नई बारादरी में दर्ज हुई एक FIR नंबर 233/25 जिसमें डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. संजय मित्तल व अन्य नामजद हैं जिनकी कई संगीन धाराओं के अधीन गिरफ्तारी लंबित है। इससे संबंधित मामले में एक अर्जी का संज्ञान लेते हुए न्याय हित में माननीय कोर्ट ने कहा कि उन्होंने नायब कोर्ट को निर्देश दे दिए हैं कि उक्त मामले में थाना नई बारादरी के जांच अधिकारी को सूचित किया जाए कि वो कानूनन एक्शन ले सकते हैं।

अब देखने वाली बात यह है कि जालंधर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करेगी ?

गौरतलब है कि उक्त किडनी कांड मामले में पिछले दिनों चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मीनाक्षी गुप्ता ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को इस केस से अलग कर लिया था। वह पिछले 1 वर्ष से इसकी सुनवाई कर रही थीं। बताते चलें उक्त Kidney Racket में जुनैद ब्रोकर था। वो किडनी देने वाले और लगवाने वालों से दलाली करता था।