Home Crime जालंधर: LPG सिलेंडर से गैस चोरी का Doaba Gas Agency के कर्मी...

जालंधर: LPG सिलेंडर से गैस चोरी का Doaba Gas Agency के कर्मी का कबूलनामा, बोला हांजी मैं अपने मैनेजर राहुल व मालिक बब्बू को प्रति माह अदा करता हूं इसकी वसूली रकम, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर से घर घर LPG सिलेंडर सप्लाई दौरान कम गैस निकलने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है जिसमें सप्लाई देने आने वाले कर्मी ने मैनेजर व मालिक पर उससे गैस चोरी कर होने वाली आमदनी से प्रति माह वसूलने की बड़ी बात कही। जानकारी अनुसार यह मामला जालंधर के न्यू बलदेव नगर इलाके से सामने आया। वहां दोआबा (Doaba) गैस एजेंसी के एक कर्मचारी पर लोगों को कम गैस भरे सिलेंडर सप्लाई करने के आरोप लगे। गैस एजेंसी के कर्मचारी पर आरोप है कि वे घर-घर सिलेंडर सप्लाई के दौरान सिलेंडरों से गैस निकालकर कम गैस वाले सिलेंडर लोगों को मुहैया करवा रहा था। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उन्हें काफी समय से सिलेंडरों में गैस कम मिलने का शक था। आज जब गैस एजेंसी के कर्मचारी इलाके में सिलेंडर सप्लाई करने पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान आरोप लगे कि सिलेंडरों से गैस निकालकर घरों में सप्लाई की जा रही है, जिसके बाद मोहल्ला निवासियों ने कर्मचारी को पकड़ लिया जिसने कवरेज कर रहे पत्रकारों के Live में माना कि वह अपने मैनेजर व मालिक की शह पर यह कार्य करता है और होने वाली कमाई से उनको प्रति माह रकम अदा करता है। घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। मोहल्ला वासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गैस एजेंसी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।