बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : लोगों की अच्छी भागीदारी को देखते हुए NHS अस्पताल ने बच्चों के हड्डी रोग कैंप को 15 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया है। यह कैंप डॉ. शीनम बंसल, जो बच्चों की हड्डियों की डॉक्टर हैं, की देखरेख में चल रहा है।
इस कैंप में बच्चों की मुफ्त जांच की जा रही है और जरूरी टेस्ट कम खर्च में किए जा रहे हैं।
कैंप में उन बच्चों को दिखाया जा रहा है जिन्हें चलने में दिक्कत, पैर टेढ़े होना, घुटनों का टकराना, क्लबफुट, सेरेब्रल पाल्सी, कूल्हे की समस्या (डीडीएच) या हड्डियों से जुड़ी कोई और परेशानी है। हर बच्चे को उसकी परेशानी के हिसाब से सही सलाह दी जा रही है।
डॉ. शीनम बंसल ने बताया कि अगर बच्चों की हड्डियों की परेशानी जल्दी पता चल जाए तो आगे चलकर चलने-फिरने में बड़ी दिक्कत नहीं आती। इससे माता-पिता को भी बच्चों के इलाज को लेकर सही फैसला लेने में मदद मिलती है।
एनएचएस अस्पताल के डायरेक्टर और सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभांग अग्रवाल ने कहा कि ज्यादा माता-पिता का आना यह दिखाता है कि लोग अब बच्चों की हड्डियों की सेहत को लेकर ज्यादा समझदार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 5 हड्डी रोग डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद है, जिससे जरूरत पड़ने पर बच्चों को पूरा इलाज मिल सकता है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ज्यादा बच्चों को फायदा देने के लिए यह कैंप 15 जनवरी तक बढ़ाया गया है और आगे भी ऐसे सेहत से जुड़े कार्यक्रम लगाए जाते रहेंगे।