Home Crime जालंधर: शाबाश PEMA-EMA व प्रेस क्लब, वरिष्ठ पत्रकार से SHO द्वारा की...

जालंधर: शाबाश PEMA-EMA व प्रेस क्लब, वरिष्ठ पत्रकार से SHO द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में प्रधान डा. सुरिंदर पॉल, संदीप साही व जसप्रीत सैनी की अगुवाई में किया 100 से अधिक पत्रकारों ने प्रदर्शन, SHO लाइन हाजिर, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मॉडल हाउस में वरिष्ठ पत्रकार वारिस मलिक और उनके NRI भाई से थाना 5 के एसएचओ ने बदसलूकी की। जहां SHO ने पत्रकार का कॉलर पकड़ा, वहीं उनके भाई को बिना किसी जुर्म के थाने ले गए। वहां उसके साथ मारपीट भी की।

इसके विरोध में पत्रकारों ने थाना 5 में धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर आए एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने एसएचओ यादविंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। पत्रकारों के धरने में इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल तथा पंजाब प्रैस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी पहुंचे थे।

वारिस मलिक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कार में जा रहे थे। मॉडल हाउस में उनकी और एसएचओ की प्राइवेट गाड़ी की टक्कर होने से बच गई। उसके बाद एसएचओ ने उन्हें गालियां निकाली, लेकिन वह सुनकर चले गए। कुछ ही दूरी पर एसएचओ ने उनकी कार को घेर लिया और उनका कॉलर पकड़कर धमकाया।

साथ ही भाई को पकड़कर थाने ले गए। वहां पर भाई के साथ मारपीट की। इस घटना के विरोध में तीनों मीडिया एसोसिएशनों के 100 से ज्यादा पत्रकारों ने धरना लगा दिया। बाद में एडीसीपी ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ बात करके एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।