





बयूरो : कनाडा रहने वाले लोगों के लिए जरूरी व बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने अपने नागरिकता नियमों में एक अहम और बड़ा बदलाव किया है। नए कानून के तहत अब विदेश में जन्मे या गोद लिए गए बच्चों के लिए कनाडाई नागरिकता हासिल करना आसान हो जाएगा। सरकार ने बिल C-3 को 15 दिसंबर से लागू कर दिया है, जिससे नागरिकता के अधिकारों का दायरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।