Home Punjab पंजाब: इस दिन पड़ सकती है बारिश, हाईवे पर कोहरे का असर...

पंजाब: इस दिन पड़ सकती है बारिश, हाईवे पर कोहरे का असर आरम्भ, मौसम विभाग ने जारी की Guideline, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब-चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में शहर में ठंड के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा। वहीं बुधवार सुबह राज्य में जिला होशियारपुर सबसे ठंडा शहर रहा, यहां तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। 18 से 22 दिसंबर तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश, बादल छाए रहने और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं लेकर आएगा। 20 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को, खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को ठंड से बचकर रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि ठंड के दौरान लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान पंजाब व चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, लेकिन 20 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के इस दौर के समाप्त होने के बाद तापमान और कम हो जाएगा तथा पंजाब सहित चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में धुंध शुरू हो जाएगी। पंजाब सहित चंडीगढ़ में इस समय अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जालंधर में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।